फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: मुख्यमंत्री योगी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों को परखा, दिए निर्देश

Tue, 23 May 2023 02:37 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में 25 मई से 3 जून तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चर्चा की और निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के संदर्भ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर व वाराणसी में होने वाले आयोजन पर वृहद चर्चा की। खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन 25 मई से 3 जून तक होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ से जुड़ी झांकी भी मुख्यमंत्री को दी गई। शुभारंभ 25 मई को लखनऊ व समापन 3 जून को वाराणसी में होगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन दिव्य-भव्य हो, जिससे मेहमान खिलाड़ियों-आगंतुकों व प्रशिक्षकों के समक्ष खेलों में भी यूपी की अनुपम छवि हो। 

ये भी पढ़ें - राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट: बस कुछ ही महीने बाद होंगे रामलला के दर्शन, निर्माण समिति के चेयरमैन ने दिया बयान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले, भाजपा से 27 लोकसभा सीटों पर टिकट मांगेगी निषाद पार्टी
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले बच्चों के रहने-खाने, सुरक्षा की विशेष व्यवस्था हो। आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए संसाधन की समुचित व्यवस्था की जाय। बाहर से आने वाले खिलाड़ी यदि कहीं घूमने बाहर जाना चाहें तो उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो। 

बैठक में प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री व गृह) संजय प्रसाद, मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार समेत प्रशासन-पुलिस व खेल विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें