फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, सीएम योगी ने दिए निर्देश- तत्परता से राहत कार्य संचालित करें अधिकारी

Fri, 27 Sep 2024 11:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के कई जिलों में कल रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यवस्त हो गया है। इसे देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को पूरी तत्परता के साथ राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से  राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।

उन्होने आपदा से हुई जनहानि  से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को  तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

प्रदेश के कई जिलों में कल रात से ही भारी बारिश हो रही है। अयोध्या में बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, सीतापुर में कच्ची दीवार ढहने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें