मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन में शहीदों ने करीब चार हजार रुपये लूटे थे। उन शहीदों की गिरफ्तारी के लिए ब्रिटिश सरकार ने 10 लाख रुपये खर्च किये थे। अगर लड़ने का जज्बा हो तो बड़ी से बड़ी ताकत को हिलाया जा सकता है। आज भारत शक्तिशाली देशों के समूह जी -20 की अध्यक्षता कर रहा है। आज भारत आत्मनिर्भर है। विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाने वाला भारत है। आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अनेक कार्यक्रम होंगे। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना है। जिस तिरंगे के लिए अनगिनत क्रांतिकारी बलिदान हुए उसी तिरंगे को हर घर फहराना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी जनजातियों को सम्मान देने के लिये बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी जनजातीय दिवस घोषित किया साथ ही बिरसा मुंडा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद स्मारक पर काकोरी अमृत वाटिका की भी स्थापना की। इस वाटिका में 75 पौधों का रोपण हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने ने शहीद परिवार से जुड़े परिजन शरद रौशन सिंह , आफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ सान्याल ,उदय खत्री, कमला देवी और बीना जंग को सम्मानित किया। कार्यक्रम को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, मंत्री जय वीर सिंह ने भी लोगो को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विधायक जय देवी कौशल, राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, समेत कई मंत्री मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यभिलेखागर विभाग द्वारा प्रदर्शनी, बाबू त्रिलोकी सिंह कॉलेज द्वारा साईकिल यात्रा व बाल मेले का आयोजन किया गया।