फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी बोले: पाकिस्तान बहुत जी चुका... अब इसका समय आ गया है, हमारी सेना ने 24 के बदले 124 आतंकवादियों को मारा

Fri, 23 May 2025 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को उसके कर्मों की सजा मिलेगी। ये बहुत जी चुका है। अब इसके खत्म होने का समय आ गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई छेड़ता है तो उसको छोड़ता नहीं हैं। यही काम तो हनुमान जी ने भी किया था। जब हनुमान जी लंका में रावण के सामने पेश किए गए तो रावण ने उनसे यही पूछा था कि तुमने मेरे बेटे (अक्षय कुमार) को क्यों मारा? तब हनुमान जी ने जवाब दिया था कि मैंने नहीं मारा। मैंने तो बस जवाब दिया और वो मर गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यही काम भारतीय सेनाओं ने किया। उन्होंने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया बल्कि आतंकवाद की कायराना हरकतों का जवाब दिया। आतंकवादियों ने 24 निर्दोष भारतीय नागरिकों को मारा तो भारत की सेनाओं ने 124 आतंकवादियों का खात्मा कर दिया। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब 75 साल अपनी पूरी जिंदगी जी चुका है। अब ये खत्म हो जाएगा। इसका समय आ गया है। हमारे एक पूज्य संत ने भविष्यवाणी की थी कि पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान को उसके कर्मों की सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें