फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी ने किया पुस्तक मेले का शुभारंभ, बोले - सभी छात्र कम से कम एक पुस्तक तो यहां से जरूर ले जाएं

Sat, 20 Sep 2025 02:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती पुस्तक मेले का शुभारंभ कर विद्यार्थियों से पुस्तक खरीदने की अपील की साथ ही उनसे स्मार्ट फोन की जगह एक घंटा किताबें पढ़ने की अपील की है।
विज्ञापन
गोमती पुस्तक मेला के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में गोमती पुस्तक मेले का उद्धाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने वहां पर मौजूद बच्चों से मुलाकात की और उन्हें पुस्तकें वितरित कीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि ये पुस्तक मेला नौ दिनों तक चलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में करीब 20 हजार छात्र हैं और मैं तो चाहूंगा कि यहां का हर छात्र कम से कम एक पुस्तक तो जरूर लेकर जाए। पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं तो युवाओं को कहूंगा कि पांच-छह घंटे स्मार्ट फोन पर देने की जगह अगर एक घंटा रचनात्मक पुस्तक को देंगे तो कल्याण हो जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें