फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 30 दिन में चौथी बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, बोले- काशी के बाद अब अयोध्याधाम भी तमिलनाडु से जुड़ा

Thu, 05 Sep 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के रामसेवक पुरम में आयोजित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत कर रहे हैं। यह दक्षिण भारतीय परंपरा पर आधारित शिव मंदिर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ स्वामी मंदिर के कुंभाभिषेकम और जीर्णोद्धार समारोह में कहा कि अयोध्या और तमिलनाडु का एक विशेष रिश्ता है। हजारों वर्ष पहले श्रीराम श्रीलंका में सीता माता की खोज के लिए निकले थे तब उन्होंने तमिलनाडु में भगवान शिव की आराधना की थी, जहां आज रामेश्वरम स्थापित है। भगवान शिव की कृपा से सेतुबंध का भी निर्माण हुआ था।

विज्ञापन


एक मान्यता और है कि भगवान जब माता सीता को लेकर वापस आ रहे थे तो माता सीता ने रामनाथ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की थी। संपूर्ण भारत एक है, यह आध्यात्मिक परंपरा आगे बढ़ रही है। अयोध्या में रामनाथ स्वामी का मंदिर बन गया है। मत, संप्रदाय, पंथ की उपासना विधि की अनेकता के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प आगे बढ़ रहा है। इससे पहले मोदी जी की प्रेरणा से काशी तमिल संगम के दो संस्करण हो चुके हैं। काशी के बाद अयोध्या धाम भी तमिलनाडु से जुड़ चुका है।

 ये भी पढ़ें - हमलों से साफ है, अब तक नहीं पकड़े गए असली आदमखोर भेड़िये; साथी को बचाने के लिए दे देते हैं जान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती की रैलियों की डिमांड... चंद्रशेखर ने पेश की चुनौती; दलित वोट बैंक का होगा बंटवारा


उन्होंने कहा कि राजनीतिक संकीर्णता में फंसे कुछ लोग समाज को बांटने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे समय में रामनाथ स्वामी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का समारोह एक नई प्रेरणा हो सकता है। इससे प्रेरित होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाएंगे। भारत सांस्कृतिक रूप से हर कालखंड में एक रहा है। वैदिक साहित्य इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। हमारे शास्त्र इसका उदाहरण हैं। संतों की परंपरा, धर्म स्थल इनके प्रमाण हैं। सरकार अलग-अलग रही हो लेकिन सांस्कृतिक एकता कभी खंडित नहीं हुई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या दुनिया की सबसे सुंदर आध्यात्मिक नगरी बन रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को 30 दिन के भीतर चौथी बार अयोध्या पहुंचे। सीएम रामसेवक पुरम में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर रहे हैं। वे 25 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित कर रहे हैं। यहां पहुंचने पर उनका दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।

यहां अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के बाद सीएम रामलला और हनुमानगढ़ी के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। अयोध्या में दक्षिण भारतीय परंपरा के पहले शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सीएम योगी आदित्यनाथ ने की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें