फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: लेखपाल भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का आरोपी पकड़ा

Mon, 11 May 2026 05:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के तार यूपी से जुड़ रहे हैं। मामले में एक आरोपी को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, वाराणसी की दालमंडी में सोमवार को एक बार फिर बुलडोजर गरजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए बागपत पहुंचे। इसके अलावा, लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए भी जिलों की सूची जारी कर दी गई है। पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या का एक आरोपी राज सिंह अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया है। वहीं, सोमवार को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए जिलों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत के भगवानपुर नांगल गांव स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में नव नाथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अपने एक आदेश में रात 10 बजे के बाद शादी, विवाह व अन्य समारोहों में होने वाले तेज शोर को सख्ती से रोकने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा: जिलों की अग्रिम सूचना जारी, 21 मई को 44 जिलों में होगी मुख्य परीक्षा
यूपी में लेखपाल भर्ती के लिए 21 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिलों की सूची जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या: यूपी तक पहुंची हाईप्रोफाइल मर्डर की गूंज, कोलकाता पुलिस ने तीन को दबोचा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी बक्सर बिहार के रहने वाले हैं। जबकि, तीसरा आरोपी यूपी के बलिया का रहने वाला है। लेकिन, वर्तमान यह भी बक्सर में ही रहता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दिया आदेश- रात 10 बजे के बाद तेज शोर रोकें अफसर, तय सीमा से अधिक शोर न हो
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आम लोगों समेत बच्चों व बुजुर्गों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर रात 10 बजे के बाद शादी, विवाह व अन्य समारोहों में होने वाले तेज शोर को सख्ती से रोकने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

दालमंडी: मुसाफिरखाने पर पर चला बुलडोजर, 200 सुरक्षाकर्मी रहे तैनात; 25 इमारतें मलबे में तब्दील
दालमंडी में चल रहे चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वक्फ की मुसाफिरखाना संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पढ़ें पूरी खबर  

नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे सीएम योगी, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत के भगवानपुर नांगल गांव स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में नव नाथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। पीएम यहां तकरीबन करीब सवा घंटा रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पढ़ें पूरी खबर 

योगी के मंत्रिमंडल विस्तार पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- इसका सकारात्मक असर जनता में दिखना भी चाहिए
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में किए गए मंत्रिमंडल विस्तार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इसका असर लोगों के जीवन पर दिखना भी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें