फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान : छह साल में बदल गया ढांचा, हर विद्यार्थी के लिए सुलभ हुई शिक्षा

Thu, 15 Jun 2023 09:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने बुधवार को विभिन्न बोर्ड के कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि 6 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल के लिए बदनाम था। पूरा साल परीक्षा और परिणाम में ही निकलता था। सरकार बनते ही मैंने लक्ष्य दिया कि एक माह में परीक्षा और परिणाम दोनों आने चाहिए। इस पर 15 दिन के भीतर परीक्षा हुई और 14 दिन के भीतर परिणाम घोषित किया गया। पारदर्शिता से परीक्षा कराई गई। यही रिफार्म है। अब सत्र समय से चलेगा। हमने सामान्य प्रश्न पत्र बनवाया। 

विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में विभाग ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ा और बिना पेपर लीक, बिना किसी गड़बड़ी के नकलविहीन और तनावविहीन परीक्षा का आयोजन किया है। 15 दिन में परिणाम देकर विभाग ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 56 लाख विद्यार्थियों का मूल्यांकन बड़ा काम है। गुलाब देबी अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के रूप में एक दूरदर्शी निर्णय लेने वाला नेतृत्व उत्तर प्रदेश को मिला है। उनके नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग में काफी बदलाव व उन्नति हुई है। आज परीक्षाएं नकलविहीन हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा में सुधार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की दिशा में बहुत आगे तक बढ़ गए हैं। सरकारी विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की टक्कर का बनाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि छात्रों को प्रदेश में ही विश्वस्तीय शिक्षा मिल सके। अमर उजाला के सामाजिक सरोकार से प्रतिभाओं का हौंसला बुलंद होगा। - स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति मंत्री

4 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के मेधावियों का सौभाग्य है कि वह देश के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार शिक्षा को हर एक विद्यार्थी के लिए सुलभ बनाने के लिए प्रयास कर रही है। बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। मेधावियों को ऐसा प्लेटफार्म दिया जाएगा जीवन की उड़ान में और अधिक ऊंचाइयों पर जाएंगे। - जितिन प्रसाद, लोक निर्माण विभाग मंत्री
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के सामाजिक दायित्व को अमर उजाला बखूबी निभा रहा है। इससे सम्मानित होने वाले मेधावियों को तो प्रोत्साहन मिलेगा ही साथ ही अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे। प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बीते छह वर्ष में गुणात्मक सुधार हुआ है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों के नैक में ए प्लस प्लस ग्रेडिंग मिल रही है। प्रत्येक जिले में एक विश्वविद्यालय खोलने की दिशा में काम हो रहा है। - योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रतिभाओं के सम्मान से भावी पीढ़ी भी कठिन मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित होती है। योगी सरकार ने छह साल में हर विद्यार्थी के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने का काम किया है। डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की है। 18 लाख से अधिक युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए हैं। अमर उजाला का मेधावी सम्मान समारोह सराहनीय है। - दयाशंकर सिंह, परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
विज्ञापन

7 of 8
मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : amar ujala
पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक सरोकार निभाने में भी अमर उजाला परिवार सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है । रक्त दान कराने से लेकर मेधावी छात्रों का सम्मान कराना अमर उजाला के समाजिक दायित्व के बोध का सबसे बेहतर परिणाम है । सरकार द्वारा बीते 6 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र बदलाव को लेकर किए गए सार्थक प्रयासों का ही नतीजा है कि अब बच्चे अपने मेहनत से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अमर उजाला द्वारा उन्हें सम्मानित करके छात्रों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। - आशीष सिंह पटेल, प्राविधिक शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मेधावियों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट और मेडल दिया गया है। अमर उजाला का मेधावी सम्मान समारोह भी सराहनीय कदम है। प्रदेश में बच्चों को शिक्षा के लिए अच्छा माहौल दिया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को पाठ्यपुस्तकें निशुल्क वितरित हो चुकी है। परिषदीय स्कूलों में नामांकन 1.95 करोड़ से अधिक हो गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भी शिक्षा के उत्थान के लिए काम शुरू हो गए हैं। -संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें