फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Passed Away: मुख्यमंत्री योगी बोले- समाजवादी विचारधारा के महत्वपूर्ण स्तंभ थे मुलायम सिंह यादव

Mon, 10 Oct 2022 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने एक मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को नेतृत्व दिया और रक्षामंत्री के रूप में देश की उल्लेखनीय सेवा की। मुख्यमंत्री योगी खुद भी सैफई में होने वाले उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह समाजवादी विचारधारा के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। मैं प्रदेश शासन और प्रदेशवासियों की ओर से स्वर्गीय मुलायम सिंह को श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिजनों और समर्थको के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मुलायम सिंह यादव जी समाजवादी विचारधारा के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। वह संघर्षों से तपे बढ़े और प्रदेश की राजनीति के पांच दशक तक स्तंभ बने रहे। उन्होंने प्रदेश व देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका का लंबे समय तक निर्वहन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने उनके राजनीति जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि मुलायम सिंह जी ने यूपी विधानसभा व विधान परिषद में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने के साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को नेतृत्व प्रदान किया और देश की संसद का सात बार प्रतिनिधित्व किया व रक्षामंत्री के रूप में देश की उल्लेखनीय सेवा की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करता हूं और उनके शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। राज्य सराकर ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं खुद सैफाई जाकर उन्हें प्रदेश की जनता की तरफ से श्रद्घांजलि अर्पित करूंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें