फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़: मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मायावती बोलीं- सरकार की गलती

Sat, 01 Jan 2022 12:17 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

माता वैष्णो देवी भवन में हुए दर्दनाक हादसे में अभी तक करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी भवन में हुए हादसे पर शोक जताया है। वहीं, मायावती ने हादसे पर सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपील की है कि सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान दे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। मां आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ओम शांति!
 
मायावती ने घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गए। मीडिया के माध्यम से अब तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसमें सरकार की ज़्यादा लापरवाही नज़र आ रही है। सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करे
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि नए साल के दिन शनिवार को माता वैष्णों देवी भवन में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक करीब 12 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें