फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मतदान जारी: मुख्यमंत्री योगी की मतदाताओं से अपील, ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान...

Thu, 11 May 2023 08:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे चरण के 38 जिलों के मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। उन्होंने  कहा कि सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने पहले चरण में गोरखपुर में मतदान किया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदाता अपने मताधिकार के लिए सुबह से ही बूथ पर पहुंचने लगे थे। प्रदेश में आज 38 जिलों में मतदान किया जा रहा है। इस चरण में 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें। आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!
 

इन जिलों में हो रहा मतदान
मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें