फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी बोले, अंतरिम बजट में नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप, जानें- क्या बोले अखिलेश

Thu, 01 Feb 2024 07:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट के बारे में कहा कि इसमें नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत 2024-25 का अंतरिम बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगा। योगी ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट की प्रशंसा करते हुए बजट को गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताय। उन्होंने लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को 3 करोड़ किए जाने और आशा बहनों को आयुष्मान योजना के लाने के निर्णय का भी स्वागत किया है। सीएम ने कहा कि यह अंतरिम बजट ''नए भारत'' की समृद्धि का संकल्प है, इसमें अंत्योदय का विजन है और 140 करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप विकासोन्मुखी बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार भी जताया।
विज्ञापन


मोदी की गारंटी का बजट है : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत अंतरिम बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का और विकसित भारत का रोडमैप वाला बजट है। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट गांव-गरीब के विकास, महिला सशक्तिकरण, टूरिज्म सेक्टर को प्रोत्साहन और किसानों की आय में वृद्धि को चरितार्थ करने वाला बजट है। कहा कि यह बजट गरीबों, महिलाओं, उत्तम स्वास्थ्य, कृषि विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को समर्पित बजट है। बजट में महिलाओं नौजवानों, बुजुर्गों, किसानों और सर्व समाज के हितों को सर्वोपरि रखा गया है।

भारत की समृद्धि और विकास को गति देगा बजट : चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार का अंतरिम बजट लोक आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला रखने वाला यह अंतरिम बजट गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। भारत की समृद्धि और विकास को तीव्र गति प्रदान करने में मजबूती प्रदान करेगा। बजट ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास'' के मूल मंत्र को भी दर्शाता है।
विज्ञापन


देश की समृद्धि और विकसित भारत के लिए समर्पित बजट : पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार का अंतरिम बजट गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन एवं देश की समृद्धि व विकसित भारत के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में इनकम टैक्स की नी स्कीम की घोषणा की गई है। उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछली सरकारों ने सामान्य मानवी के सिर पर दशकों से तलवार लटका रखी थी। उन्होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।
 


  

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले, यूपी को मिलेगा दो लाख करोड़ से ज्यादा
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश को विकास के लिए दो लाख 18 हजार आठ सौ सोलह करोड़ रुपये मिलेंगे। जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 15 हजार करोड़ रुपये ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट से यूपी को लाभ मिलेगा।



ये भाजपा का विदाई बजट : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट पर कहा कि अगर कोई भी बजट विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वे व्यर्थ है। उन्होंने इस भाजपा का विदाई बजट करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार के आने का समय हो चुका है।

विज्ञापन


जमीनी वास्तविकता से दूर चुनावी बजट : मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व संसद में आज पेश बजट वास्तविकता से दूर और लुभावने वाला ज्यादा है। देश की जनता की अपार गरीबी, बेरोजगारी व बढ़ती हुई महंगाई आदि से त्रस्त जीवन को बजट में नकारना दुखद और चिंतनीय है। देश की अर्थव्यवस्था व विकास संबंधी सरकारी दावों व वादों में जमीनी सच्चाई होती तो फिर यहां के 80 करोड़ से अधिक लोगों को फ्री में राशन का मोहताज जीवन जीने को मजबूर नहीं होना पड़ता।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें