फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : सीएम योगी ने एक्स पर बदला अपना बायो, जोड़ा- 'मोदी का परिवार', अखिलेश ने किया तंज

Mon, 04 Mar 2024 06:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिख दिया है। इस पर अखिलेश यादव ने तंज किया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी का एक्स अकाउंट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिख दिया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है। इसके बाद पीएम के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिख दिया है।

ये भी पढ़ें - भाजपा के यादव महाकुंभ पर अखिलेश बोले- ये उनकी पुरानी ट्रिक है, हमारा वजीर तैयार है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुभासपा और निषाद पार्टी के कोटे की सीट पर फंसा पेंच, अमित शाह से मुलाकात पर भी नहीं बनी बात


इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स हैंडल पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है।



इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम के समर्थन में अपने एक्स हैंडल के बायो में 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया है। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री के 'चौकीदार' वाले नारे के बाद देश भर के बीजेपी नेताओं यहां तक कि आम जनता ने भी अपने नाम के आगे 'मैं भी चौकीदार' जोड़ लिया था।

विज्ञापन

अखिलेश ने किया तंज

बायो में मोदी का परिवार जोड़े जाने पर अखिलेश ने तंज किया है। उन्होंने बिना नाम लिए हुए सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा 'लगता है कि बिछड़ा परिवार' मिल गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें