फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों व किसानों के जरिए 2019 की तैयारी, विपक्षी गठबंधन पर सीएम योगी ने साधा निशाना

Sat, 24 Mar 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बलरामपुर बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करते सीएम योगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की कर्मस्थली पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अटल भवन के नाम से नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण कर दलितों के उत्थान व सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।

विज्ञापन


सीएम के उदबोधन में वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी साफ दिख रही थी। सीएम ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जमकर बखान भी किया।

शनिवार को नगर के मोहल्ला तुलसीपार्क स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।
विज्ञापन


तुलसीपार्क में भाजपा द्वारा आयोजित एक साल नई मिसाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि छद्म जातिवादी व अवसरवादी दलों ने दलितों को आज तक केवल वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया है।

इनके उत्थान व सम्मान का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकारे कर रही है। बाबा साहेब अंबेडकर से जुड़े स्थलों को मुख्यधारा में लाने का काम केंद्र की सरकार व प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार विकास में किसी के भी साथ भेदभाव नहीं करेगी। किसानों की आय दोगुनी करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सभी गरीबों को रसोई गैस तथा सौभाग्य योजना के तहत हर गांव व गरीब को बिजली देने का काम तेजी से किया जा रहा है।

पूर्व की सरकारे अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के बारे में दुष्प्रचार कर रही है। सरयू नहर परियोजना से बलरामपुर के सूखी धरती की प्यास बुझेगी। जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे तथा गांवों को 16 घंटे बिजली देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

सरकार के केंद्र बिंदु में गांव, गरीब, दलित, किसान, युवा व बहू-बेटियों की सुरक्षा है। बाबा साहेब की जयंती पर आगामी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ब्लॉकों में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

सरकार ने 86 लाख किसानों का कर्ज माफ कर ऐतिहासिक काम किया है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से एक भी दंगा नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र पांडेय ने कहा कि बलरामपुर की धरती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व नानाजी देशमुख जैसे महान समाज सुधारकों की कर्मस्थली रही है।

आज सभी दल भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन बना रहे है ऐसे में हमारे कार्यकर्ता उनको मुंहतोड़ जबाब देंगे। भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यालय, कार्यकर्ता, कार्यक्रमों की रचना व कोष तैयार करने पर भी ध्यान दे रही है।

पार्टी के सांसद विधायक व पदाधिकारी इसी कार्यालय में बैठकर जन समस्याएं सुनेंगे और उन्हें अफसरों के माध्यम से निस्तारित कराएंगे। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व संगठन मंत्री बृज बहादुर ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें