फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद सीएम योगी का वार, बसपा को नसीहत

Sat, 24 Mar 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cm yogi
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में नौ सीटों पर जीत हासिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को अवसरवादी बताते हुए बसपा को समय रहते संभलने की सलहा दे डाली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अवसरवादी चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया है। सपा दूसरों से ले तो सकती है, लेकिन दे नहीं सकती। अप्रत्यक्ष रूप से बसपा को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वह समय रहते संभल जाए। 

किसने किसे दिया वोट?: कहीं खुलकर हुआ इजहार, तो कहीं इशारों-इशारों में चली बात
विज्ञापन


बताते चलें कि शुक्रवार को प्रदेश की दस राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुए। बीजेपी ने नौ सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, सपा ने एक सीट अपने नाम की। विधायकों की क्रॉस वोटिंग के चलते बसपा को इन चुनावों में तगड़ा झटका लगा है। उम्मीदों के मुताबिक बसपा के खाते में जाने वाली एक सीट भी बीजेपी की झोली में चली गई। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जीत के लिए सभी सहयोगी दलों और बीजेपी के विधायकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही चुनाव में सहयोग करने आए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का भी धन्यवाद किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें