फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण की छांगुर कहानी: 'राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हुआ...', सीएम बोले- ऐसे दुश्मनों से सतर्क रहें

Sat, 12 Jul 2025 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर निकाली जा रही संदेश यात्रा का सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। यह यात्रा लखनऊ से शुरू होकर दिल्ली में समाप्त होगी। इस मौके पर सीएम ने धर्मांतरण के आरोपी छांगुर पर कहा कि राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हुआ है। आप लोग ऐसे दुश्मनों से सतर्क रहें। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व पर राजधानी लखनऊ से दिल्ली तक संदेश यात्रा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। सुबह गुरुद्वारा नाका हिंडोला से निकली यात्रा मुख्यमंत्री आवास तक पहुंची। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन


सीएम ने यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया। इस मौके पर शबद कीर्तन एवं कथा विचार के बाद गुरु लंगर वितरित किया गया। यात्रा लखनऊ से प्रारंभ होकर कानपुर, इटावा, आगरा होते हुए दिल्ली के चांदनी चौक, शीशगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः- UP : प्रदेश में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, मतदाता सर्वेक्षण 14 अगस्त से; इस तरह से जोड़े जाएंगे नए वोटर
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण पर कहा कि हमने बलरामपुर मामले में जांच शुरू की है। जांच में सामने आया कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने धर्मांतरण के लिए दरें तय कर रखी थीं। उसे विदेशी फंडिंग मिल रही थी। उसके 40 बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाया गया है। 
विज्ञापन




सीएम ने आगे कहा कि देश का स्वरूप बदलने की कोशिश हुई। भय और लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। हम राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश कर रहे हैं। ऐसे दुश्मनों को नाकाम करना है। आप लोग भी ऐसे लोगों से सजग रहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें