फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा।
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने 20 दिसंबर तक सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। उसके पहले व्यवस्था चाक चौबंद हो जाए। समय से काम पूरा करने में कोई लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

एलडीए वीसी ने प्रथमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को तैयारियों के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया कि लोकार्पण समारोह कहां होगा,। शिलापट कैसे होंगे और उन क्या लिखा गया है। पीएम किस ओर से कहां पर जाएंगे, ये सभी जानकारियां दीं। मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर के साथ म्यूजियम को भी देखा।
समारोह में आने वाले मेहमानों के वाहनों की पार्किंग और जलपान की बेहतर व्यवस्था के लिए कहा। प्ररेणा स्थल पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमाओं के बारे में जानकारी ली। एलडीए वीसी ने बताया कि प्रतिमाओं को चमकाने के लिए पॉलिश का काम चल रहा है। इस दौरान मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

13 पार्किंग में खड़ी होंगी 2600 बसें और 2000 कारें
अधिकारियों ने बताया कि लोकार्पण समारोह में आने वाले वाहनों के लिए 13 पार्किंग बनाई गई हैं। इनमें 2600 बसें और 2000 कारें खड़ी हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ दीवारों पर फेंसिंग को और ऊंचा करने के निर्देश दिए। कहा कि लोकार्पण समारोह में आवाजाही और ट्रैफिक की समस्या पैदा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
अनावरण, लोकार्पण, निरीक्षण के बाद होगा संबोधन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने सीएम को बताया कि प्रधानमंत्री सबसे पहले राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीयता की भावना के संचार के लिए तिरंगे गुब्बारे छोड़े जाएंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र नायकों को समर्पित म्यूजियम को लोकार्पण करेंगे। वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित गैलरियों का निरीक्षण करेंगे। पहली गैलरी के ओरिएंटेशन रूम में राष्ट्र नायकों के संक्षिप्त जीवन परिचय को वर्चुअल माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री म्यूजियम परिसर में ही बने भारत माता, जनसंघ के प्रतीक चिह्न दीपक और सुदर्शन चक्र कोर्टयार्ड जाएंगे। राष्ट्र नायकों जुड़ी हुई वस्तुओं को देखने के लिए प्रथम तल पर बने कोर्टयार्ड जाएंगे। म्यूजियम से बाहर निकलने पर प्रधानमंत्री प्रेरणा स्थल पर बने मंच से कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें