फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का तोहफा: यूपी के बच्चों को स्कूल में मिलेंगे ताजे फल

Wed, 04 May 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एक अच्छी शुरुआत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को रिझाने और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अच्छी पहल की है। बच्चों को मिडडे मील के साथ मॉर्निंग स्नैक्स में मौसमी फल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये फल हफ्ते में एक बार सोमवार के दिन दिए जाएंगे ताकि रविवार के बाद बच्चों का स्कूल आने के लिए उत्साह बना रहे।

ये योजना गर्मियों की छुट्टी के बाद शुरू होने वाले सेशन के पहले सोमवार से शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक मिडडे मील योजना के दायरे में शामिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने ये फैसला लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

द‌िए जाएंगे ताजे फल

- फोटो : PTI
बच्चों को स्कूल आने के बाद सबसे पहले फल दिया जाएगा ताकि उनको स्कूल एक्टिविटीज के लिए कैलोरी मिल सके।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक किसी भी दशा में बासी या सड़े-गले फल नहीं दिए जाएंगे। फल औसत आकार के होंगे। फलों का आकार औसत से कम होने की दशा में फल की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें