फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के इलाज में लापरवाही पर सीएम का आदेश, बरेली जिला अस्पताल के सीएमएस सस्पेंड

Wed, 19 Jun 2019 10:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली में गंभीर रूप से बीमार एक बच्ची के इलाज में लापरवाही पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमलेंद्र स्वरूप गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। इसी मामले में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बरेली में गंभीर रूप से बीमार एक बच्ची के इलाज को लेकर जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा बरती गई लापरवाही को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीमार बच्ची को लेकर उसके पिता जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां बाल रोग विशेषज्ञ होने के बाद भी उसका इलाज न कर उसे महिला अस्पताल भेज दिया गया था। महिला अस्पताल में भी इलाज का कोई प्रयास नहीं किया गया और उसे वापस जिला अस्पताल भेज दिया गया था। इस मामले की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस को निलंबित करने व महिला चिकित्सालय की सीएमएस के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

पांच दिन की बच्ची का इलाज कराने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे एक पिता को अस्पताल के डॉक्टर तीन घंटे तक दौड़ लगवाते रहे। जिला अस्पताल से उन्हें महिला अस्पताल भेजा गया। महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने फिर जिला अस्पताल भेज दिया।

तीन घंटे तक पिता बच्ची के इलाज की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। आखिरकार बच्ची ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद एडी हेल्थ ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें