फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन नपाई में फंसी सीएम ग्रिड की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। जमीन चिह्नित करने में लापरवाही से नगर निगम के जोन आठ में सीएम ग्रिड योजना की सड़क का काम 15 दिनों से फंसा है। यह सड़क रायबरेली रोड पर सैनिक ढाबे से रजनी खंड तक बनाई जानी है। इसके किनारे सिंचाई विभाग की भी कुछ जमीन है, जिसकी नपाई में ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी सरदार दलजीत सिंह, प्रकाश व दीपक शुक्ला ने बताया कि सोमवार को जब नगर निगम, राजस्व विभाग, एलडीए के कर्मचारी पहुंचे तो सिंचाई विभाग के सींचपाल काफी देर से आए और नक्शा भी नहीं लाए थे। इस पर तय किया गया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से सभी विभागों के कर्मचारी आएंगे। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण में कोई विवाद न हो, इसके लिए नपाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें