राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद के सभापति रमेश यादव व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत तमाम मंत्रियों व नेताओं ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है।
राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों से राष्ट्र की स्वाधीनता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और प्रदेश के विकास में सहयोग की अपील की है। उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान का संकल्प लें। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन करने और देशभक्तों के सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व कर्तव्य आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई दी है। इनके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने बधाई दी।
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, जय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप शाही, चेतन चौहान, चौधरी लक्ष्मी नारायण, दारा सिंह चौहान, आशुतोष टंडन, धर्मपाल सिंह, ब्रजेश पाठक व सतीश महाना ने भी बधाई दी है। इनके साथ ही जय प्रकाश निषाद, डॉ. महेंद्र सिंह, अनिल राजभर, उपेंद्र तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी समेत अन्य मंत्रियों ने भी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई दी है।