फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी समेत 809 को मिलेगा भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक

Thu, 15 Aug 2019 12:34 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस के 809 अधिकारियों/कर्मचारियों को नवसृजित अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 951 को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया है। अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित होने वालों में डीजीपी ओपी सिंह के अलावा दो और डीजी (विजिलेंस) हितेश चंद्र अवस्थी व डीजी (ईओडब्ल्यू) राजेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। यूपी के पांच पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए व 71 को दीर्घ व सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर 250 पुलिस कर्मियों को डीजीपी का उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया जाएगा। इनमें 50 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न और 200 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। इनमें शौर्य प्रदर्शन के आधार पर 20 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मान चिह्न प्रदान किया जाएगा।

डीजीपी द्वारा 478 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के आधार पर व उल्लेखनीय व असाधारण कार्य के लिए डीजीपी के प्रशंसा चिह्न (प्लेटिनम 27, गोल्ड 86, सिल्वर 365) के लिए चयनित किया गया है। डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न प्राप्त करने वालों को 10,000 रुपये नकद और सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्राप्त करने वाले कर्मी को 5,000 रुपये नकद प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें