फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिए 33 हजार बेड बढ़ाने के निर्देश, कोरोना की रोकथाम के लिए जिलों में अब सेक्टर प्रणाली

Thu, 29 Apr 2021 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग 15 हजार बेड और चिकित्सा शिक्षा विभाग 18 हजार बेड बढ़ाने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग 15 हजार बेड और चिकित्सा शिक्षा विभाग 18 हजार बेड बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। प्रदेश में फिलहाल एल-1, एल-2, एल-3 के अस्पतालों में करीब 1.80 लाख बेड मौजूद हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में राजकीय क्षेत्र के तहत 25 और निजी क्षेत्र के तहत कुल 33 मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा विवि और संस्थान संचालित हैं। इनमें 18 हजार 181 बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें से 12,659 बेड आइसोलेशन और पांच हजार 522 बेड आईसीयू के बेड हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना की रोकथाम को और व्यवस्थित करने के लिए जिलों में अब सेक्टर प्रणाली लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को टीम 11 की बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें और हर गतिविधियों पर नजर रखें। जरूरतमंदों को सरकारी नीतियों के अनुसार मदद मुहैया कराएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बेहतर हो रही है। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी 650 मीट्रिक टन से अधिक की आपूर्ति होनी है। ऑक्सीजन टैंकरों की उपलब्धता बढ़ाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी छोटे-बड़े अस्पतालों की जरूरतों पर नजर रखने को कहा है। वहीं, कुछ लोग अनावश्यक भय के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी करने में लगे हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने टेली कंसल्टेशन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा, नॉन कोविड मरीजों को भी इसकी सुविधा मिले। इसके लिए चिकित्सकों के नंबर, समय और विशेषज्ञता के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल गठित किया जाए। 

विज्ञापन

कोविड वॉरियर्स से अभद्रता कतई स्वीकार नहीं 

मुख्यमंत्री ने कोविड वॉरियर्स के साथ अभद्रता की घटनाओं की निंदा की है। स्वास्थ्य कर्मी पूरी प्रतिबद्धता से लोगों की सेवा में जुटे हैं। उनके साथ अभद्रता कतई स्वीकार नहीं की जा सकती है। जिला प्रशासन ऐसी घटनाओं पर कठोरतम कार्रवाई करें। प्रत्येक दशा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही कहा, कुछ जिलों में अस्पतालों द्वारा मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत मिली है। फर्जी चिकित्सकों की भी खबरें आई हैं। यह लोग मानवता के अपराधी हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रत्येक पुलिस लाइन में बनाएं कोविड सहायता केंद्र
पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास की जरूरत है। सीएम ने कहा कि गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के परस्पर समन्वय से पुलिस लाइन में जरूरी प्रबंध करे। प्रत्येक पुलिस लाइन में कोविड सहायता केंद्रों और आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं।

विधायक, जज व आईएएस अफसर के निधन पर जताया शोक 
मुख्यमंत्री ने विधायक केसर सिंह, सुरेश श्रीवास्तव व रमेश दिवाकर, हाईकोर्ट के जज वीके श्रीवास्तव और राजस्व परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस दीपक त्रिवेदी के असामयिक निधन को अत्यंत दु:खद जताया। उन्होंने इनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

कोरोना निरोधक टीकाकरण के लिए होगा ग्लोबल टेंडर
राज्य सरकार ने कोरोना निरोधक टीकाकरण के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को 50-50 लाख डोज का ऑर्डर दे दिया गया है। इसके अलावा 4-5 करोड़ डोज के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया जाए। इस कार्यवाही को तुरंत आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें