फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने पीएम मोदी क्यों लिखा ये लेटर?

Sun, 14 Dec 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओं की सुरक्षा के लिए सूबे में शुरू की गई वीमेन पावर लाइन 1090 सेवा का विस्तार पूरे देश में करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने इस सेवा के अनुभव के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की टीम को लखनऊ आने का न्योता भी दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि महिलाओं के उत्पीड़न के प्रति अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते1090 सेवा महिलाओं की आवाज बनकर उभरी है। वीमेन पावर लाइन 1090 सेवा की शुरुआत और इसके कामकाज के तौर तरीके का जिक्र किया है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मोबाइल एप्स’ भी लॉन्च किए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि पिछले दो सालों में इस सेवा को 2,90,779 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 2,84, 815 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष का भी जिक्र
मुख्यमंत्री ने पत्र में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की स्थापना का भी जिक्र किया है। इसमें इस कोष से क्या-क्या किया जाएगा उसकी पूरी जानकारी दी गई है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ‘आशा ज्योति केंद्र’ की स्थापना का भी खासतौर पर उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें