फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के लिए फैसले का दिन, मुलायम सिंह की बैठक में मौजूद रहेंगे सीएम अखिलेश

Mon, 24 Oct 2016 07:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार को समाजवादी पार्टी के लिए फैसले का दिन है। इस दिन सपा मुख्यालय में होने वाली बैठक में वह मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव करेंगे।
विज्ञापन


रविवार शाम को हुई सपा मुखिया के आवास पर हुई बैठक के बाद मुलायम ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि वह आज कुछ नहीं बोलेंगे, कल बोलेंगे।

बैठक के बाद जब वह अपने आवास से बाहर आए तो उनके साथ पार्टी के बर्खास्त मंत्री व कई नेता मौजूद थे। अब पूरे देश की नजर सपा की इस होने वाली बैठक पर लग गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि मुलायम कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

यह मीटिंग मुलायम द्वारा पार्टी में मची कलह पर अंतिम फैसले के तौर पर देखी जा रही है। हालत ये है कि शिवपाल पीछे हटने को तैयार नहीं तो सीएम अखिलेश ने भी मंत्रियों की बर्खास्तगी कर हर फैसले के ‌लिए तैयार होने का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नहीं टूटेगी, मैं सपा में ही रहूंगा

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश ने विधानमंडल दल की बैठक में एमएलए व एमएलसी की बैठक में कहा कि वह पार्टी में ही रहेंगे और इसे टूटने नहीं देंगे।

उन्होंने नेताओं से कहा कि वह रथ यात्रा भी निकालेंगे और पार्टी के रजत जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी आज साफ कर दिया कि वह नई पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। अब सबकुछ कल पर निर्भर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें