फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर देख सीएम अखिलेश ने की लड़की की मदद

Tue, 01 Sep 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर सोमवार शाम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत ने हड़कंप मचा दिया। सीएम ऑफिस ने तत्काल इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी राजेश कुमार पांडेय को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


आनन-फानन तीन शोहदों को दबोचकर छात्रा के घर पर पेश किया गया जहां उसने मंगलवार को कार्रवाई की बात कही है। एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव का कहना है कि शोहदे नाबालिग हैं।

छात्रा अगर कोई लिखित शिकायत करेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम ऑफिस की तरफ से ट्वीट करके पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई।

एएसपी ट्रांसगोमती ने बताया कि शाम करीब छह बजे अलीगंज निवासी छात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से पैदल आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने उससे छींटाकशी शुरू कर दी। छात्रा ने अपने साथ हुई घटना को ट्विटर पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कंट्रोल रूम नंबर था ‘नॉट रीचेबल’

छात्रा ने लिखा कि बाइक सवार शोहदों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गए। कंट्रोलरूम का नंबर मिलाया गया जो नॉट रीचेबल था। इस शिकायत को बीजेपी के ट्विटर हैंडल ने रिट्वीट किया तो हड़कंप मच गया।

सीएम ऑफिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। एएसपी ट्रांसगोमती ने बताया कि तीनों छात्र बारहवीं कक्षा में पढ़ते हैं। एएसपी ने छात्रा से फोन पर बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली।

इसके बाद शोहदों को पकड़कर छात्रा के सामने पेश किया गया लेकिन उसने मंगलवार को कार्रवाई करने की बात कही है। सीएम ऑफिस की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि लड़कों की पहचान हो गई है और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। तीनों नाबालिग हैं। अगर लड़की कल शिकायत करेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें