फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने साजिश की, हम डगमगाए लेकिन सरकार बनाएंगे: अखिलेश यादव

Thu, 03 Nov 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : ani
विज्ञापन
लोगों ने साज‌िशें की, हम डगमगाए लेक‌िन सरकार हम ही बनाएंगे। यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ने ये बात अपनी रथयात्रा से पहले लखनऊ के ला-मार्ट‌िन‌ियर मैदान से कहीं। रथयात्रा की शुरुआत में उन्होंने चाचा श‌िवपाल सह‌ित वहां मौजूद सभी बड़े नेताओंं को धन्यवाद द‌िया। सीएम ने कहा, उत्तर प्रदेश में रथ चलाने की परंपरा और रथ के माध्यम से जनसमर्थन जुटाने का काम नेताजी ने शुरू क‌िया था।
विज्ञापन


यूपी में कई रथ चले हैं और जनता से सहयोग मांगने के ‌ल‌िए दल न‌िकले हैं। अख‌िलेश ने कहा क‌ि मुझे खुशी है क‌ि जहां नेताजी ने रथ चलाया वहीं मुझे तीसरी बार रथ चलाने का मौका म‌िल रहा है। उन्होंने कहा, मैं देख रहा हूं क‌ि बहुत सारे साथी जो पहली रथयात्रा के दौरान मौजूद थे वे आज तीसरी यात्रा के दौरान भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा क‌ि इस बार पहली बार कुछ नौजवान भी जुटे हैं मैं उनका शुक्रगुजार हूं।   सीएम ने कहा, ये ऐता‌ह‌िसक यात्रा है और अगर यूपी की जनता चाहेगी तो इत‌िहास दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा, हम रथ के माध्यम से जनता से अपील करने न‌िकले हैं। अख‌िलेश ने कहा, हालांक‌ि ये रथ 3 अक्तूबर को चल जाना चाह‌िए था लेक‌िन कुछ प‌र‌‌िस्थ‌ित‌ियों के चलते इसमें व्यवधान आया।  
विज्ञापन
उन्होंने कहा, चुनाव करीब और कोश‌िश करूंगा क‌ि ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच पहुंच सकूं ताक‌ि उत्तर प्रदेश में दोबारा सपा सरकार बन जाए। उन्होंने कहा, तमाम दल हैं, हमें और आपको तुलना करने का मौका भी म‌िलेगा। जनता देखेगी क‌ि क‌िस सरकार का काम बेहतर है। इस दौरान सीएम ने सरकार की उपलब्ध‌ियां ग‌िनवाई और कहा क‌ि सरकार ने चार साल लगातार काम क‌िया है और हमने नेताजी के घोषणा पत्र को जमीन पर उतारने की पूरी कोश‌िश की। सीएम ने कहा, लोगों ने हमारे ख‌िलाफ साज‌िशें कीं, हम डगमगाए भी लेक‌िन सरकार हम ही बनाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें