फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में दिखेगा यूपी ही यूपी, 30 फिल्में कतार में

Sun, 17 May 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में शनिवार को प्रदेश में दो फिल्म सिटी के निर्माण के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेमडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फिल्म नीति-2015 जारी की और फिल्म बंधु की वेबसाइट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उन्होंने फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली, बोनी कपूर और पवन तिवारी को प्रदेश में फिल्म बनाने के लिए अलग-अलग अनुदान राशि के चेक भी दिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा सरकार बनी है, बहुत सारी नीतियां बनाई गई हैं। उन्हें जमीन पर उतारा गया है। नीतियां और प्रोत्साहन राशि न होने से बहुत सारे निवेशक प्रदेश में नहीं आ रहे थे। नीतियां बनने के बाद प्रदेश में कई क्षेत्रों में निवेश हुआ है। सवाल उठते थे कि प्रदेश में कौन फिल्म बनाएगा।

उन्हें खुशी है कि इस समय प्रदेश में 30 फिल्मों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, भाषा, संस्कृति, हेरिटेज, फेस्टीवल में जितना कुछ यूपी में है, उतना देश के किसी अन्य प्रदेश में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों और ताजमहल से होगी यूपी की पहचान

अखिलेश ने कहा कि यूपी में आबादी के अनुरूप लोगों को फिल्में नहीं दिखा पा रहे हैं। कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्में देखें। भविष्य में वही फिल्म हिट होगी जो यूपी के लोग पसंद करेंगे।

उन्होंने फिल्म सिटी के निर्माण में सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापान के सहयोग से बेहतरीन एनीमेशन फिल्म बनाई जा सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पर्यटक नहीं जानते कि ताजमहल यूपी में है। केंद्र सरकार कहती है कि ताजमहल भारत में है। ताजमहल, यूपी में है, यह बताने के लिए प्रदेश में एक फिल्म सिटी उन्नाव के निकट और दूसरा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बनेगा।

पहले फिल्म सिटी के लिए परपल सीज की ओर से सतेन्द्र सिंह राणा व वीबी सिंह तथा सरकार की ओर से फिल्म बंधु के अध्यक्ष और प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल तथा दूसरी फिल्म सिटी के लिए रवि किशन प्रोडक्शन एवं मेघर्स की ओर से रविकिशन, समीर त्रिपाठी व गुंजन त्रिपाठी और सरकार की ओर से नवनीत सहगत ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें