फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास मकसद से सीएम जनता के बीच जाकर करेंगे सीधी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले जनता का ‘मूड’ भांपने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिलों के दौरे पर निकलेंगे। विकास योजनाओं व जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत परखने के साथ-साथ वे लोगों से सीधे संवाद करके ‘फीडबैक’ भी लेंगे।
विज्ञापन


चूंकि चुनाव में बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है इसलिए अब सरकार का जोर पिछले चुनाव घोषणा पत्र में किए गए प्रमुख वादों को पूरा करने, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे व लखनऊ मेट्रो जैसी बड़ी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने पर है।

मुख्यमंत्री कार्यालय अखिलेश के दौरे का खाका तैयार करने में जुटा है। कुछ जिलों में उनकी सभाएं भी कराने की तैयारी है। वैसे तो बजट सत्र के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री के जिलों के दौरे का कार्यक्रम बनाया जा रहा था लेकिन माना जा रहा है कि वह होली के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह से दौरा शुरू करेंगे।
विज्ञापन


मकसद है चुनाव में विरोधियों को हमलावर होने का मौका न मिल सके। सरकार ताल ठोंककर कह सके, जो कहा था वह करके दिखाया। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सभी जिलों में पहुंचना चाहते हैं।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस बार वे विधानसभा चुनाव में मंडल स्तर पर ही रैलियां करेंगे, इसलिए जिलों से लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों तक लोगों से संपर्क करने का दारोमदार अखिलेश पर ही है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये जानकारियां लेंगे सीएम

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व पार्टी के भरोसेमंद नेताओं को ऐसा कार्यक्रम तैयार करने को कहा है जिससे वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री इसलिए भी जल्द से जल्द जिलों के दौरे पर निकलना चाहते हैं कि अगर कहीं से किसी तरह का ‘निगेटिव फीडबैक’ मिलता है तो समय रहते उसे सुधारा जा सके।
 
जिलों के दौरे के दौरान बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी कराने की योजना है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के जिलों के दौरे का एक मकसद अगले साल के बजट में प्रस्तावित योजनाओं को तेजी से पूरा कराना भी है ताकि चुनाव में इसका फायदा मिल सके।

भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर हैं। जिस तरह से कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमलावर हो रहा है उसे देखते हुए पुलिस की भी लगाम कसी जाएगी।

मुख्यमंत्री प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी लेने के साथ-साथ गंभीर अपराधों के मामले में की गई कार्रवाई की भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें