फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार लेटेस्ट लैपटॉप बांटेंगे अखिलेश, जानिए क्या होंगे फीचर्स

Sat, 08 Oct 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अ‌‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेधावी छात्रों को प्रदेश सरकार की ओर से इस बार दिए जाने वाले लैपटॉप में कई सारी नई खूबियां होंगी। जहां लैपटॉप की मेमोरी पहले के मुकाबले दोगुनी होगी, वहीं डाटा ट्रांसफर की स्पीड भी ज्यादा होगी।
विज्ञापन


नए लैपटॉप की पहली खेप पहुंच चुकी है, जिनके वितरण की शुरुआत जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इन लैपटॉप के फीचर्स को परखा तथा पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण के निर्देश दिए।

इस बार डेढ़ लाख मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। राज्य सरकार हर साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप बांटती है। इस बार वितरित होने वाले लैपटॉप में लेटेस्ट जनरेशन का प्रोसेसर होगा। 
विज्ञापन


इसका क्वाड कोर प्रोसेसर एक ही समय में कई फंक्शन को तेज गति से अंजाम दे सकेगा। इसमें एडवांस्ड रेडियन आर-4 ग्राफिक्स का उपयोग किया गया है, जो ग्राफि क एप्लीकेशंस को अधिक अच्छे ढंग से प्रदर्शित कर सकेगा।
विज्ञापन

नए लैपटॉप में अपग्रेड यूएसबी वर्जन 3.0

अ‌‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
इस बार लैपटॉप की मेमोरी पूर्व के लैपटॉप के दो जीबी के मुकाबले चार जीबी होगी। नए लैपटॉप में अपग्रेड यूएसबी वर्जन 3.0 है, इससे डाटा ट्रांसफर स्पीड बढ़ेगी।

इस लैपटॉप का ऑपरेटिव सिस्टम लेटेस्ट विंडोज-10 है, जो प्री-लोडेड होगा। इससे पहले दिए गए लैपटॉप में विंडोज-7 था। लैपटॉप में क्लाउड बेस्ड मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर होगा, जो एप्लीकेशंस के साथ-साथ शैक्षणिक सामग्री आसानी से मुहैया करा सकेगा।

यहां बता दें कि वर्ष 2012 में राज्य सरकार ने निशुल्क लैपटॉप वितरण योजना लागू की थी। लैपटॉप पर हिंदी-अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू में भी काम किया जा सकता है।

इस योजना के तहत अब मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप वितरित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें जमाने के साथ कदमताल करने में मदद मिल रही है। उन्हें देश-दुनिया से जुड़ने का मौका मिल रहा है और तकनीकी ज्ञान व सूचनाएं उपलब्ध हो रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें