उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास को संजोकर रखने के लिए से प्रदेश में अब तक 21 मुख्यमंत्रियों, 18 विधानसभा अध्यक्षों के साथ महात्मा गांधी की आदमकद पोर्ट्रेट लगवाई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में सोमवार को इन तस्वीरों का अनावरण किया। इस पिक्चर गैलरी में यूपी के पहले से लेकर अब तक के मुख्यमंत्रियों की ऑयल पेंटिंग लगाई गई हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
ये तस्वीरें पद्मश्री विजेता कृष्णा कन्हाई और यशभारती विजेता गोविंद कन्हाई ने बनाई हैं।
4 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने बताया कि सीएम अखिलेश यादव के कहने पर 40 तस्वीरें बनाई गई हैं। इनमें से 38 चित्र कृष्ण कन्हाई और दो चित्र गोविंद कन्हाई ने बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने ये पोर्ट्रेट गैलरी विधानसभा भवन के मुख्यद्वार के पास बनवाई है। कृष्ण कन्हाई ने बताया कि ये चित्र एक साल में बनकर तैयार हुए हैं।
इस गैलरी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत, सम्पूर्णानंद, चंद्रभानु गुप्ता, सुचेता कृपलानी, चौधरी चरण सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, कमलापति त्रिपाठी, हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी, राम नरेश यादव, बनारसी दास, विश्वनाथ प्रताप सिंह, श्रीपति मिश्र, वीर बहादुर सिंह, मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, जगदंबिका पाल, मायावती, रामप्रकाश गुप्त, राजनाथ सिंह और वर्तमान सीएम अखिलेश यादव की ऑयल पेंटिंग लगाई गई हैं।