(अंबेडकरनगर)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को दादरी में मारे गए इकलाख केे घर बीफ मिलने की बात को नकारते हुए कहा कि उसके घर कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली थी।
विज्ञापन
2 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
मथुरा फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में इकलाख के घर बीफ की पुष्टि होने के बाबत पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि कौन क्या खाता है, क्या पहनता है और किस भाषा का इस्तेमाल करता है, इन विवादों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
जो हमारा संविधान कहता है, कानून कहता है, उसके दायरे में रहकर ही सबको हक मिले, यह जिम्मेदारी हम सब की है।
4 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस परिवार में हत्या हुई है। सब चाहते हैं कि परिवार को न्याय मिले।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
पत्रकारों से बातचीत में कुछ दिन पहले आए डीजीपी के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसके घर ऐसी कोई चीज नहीं थी जिस पर आपत्ति जताई जा सके।
बता दें कि बीते 28 सितंबर को दादरी के बिसाहड़ा गांव में रहने वाले इकलाख को गाय का मांस खाने की अफवाह पर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था और उसके बेटे को भी घायल कर दिया था।