लखनऊ के ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज इलाके में बुधवार सुबह सड़क धंसने से मौरंग लदा ट्रक दो झोपड़ियों पर पलट गया जिमसें 12 लोग दब।
विज्ञापन
2 of 20
इनमें से राजगीर मो. इस्लाम और ड्राइवर मेराज के चार बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक चालक-परिचालक भाग निकले।
विज्ञापन
3 of 20
हादसे से गुस्साई भीड़ ने ट्रक पर पत्थर बरसाने के साथ ही मौरंग मंगाने वाले पड़ोसी ठेकेदार व सिंह ट्रेडर्स के प्रोपराइटर प्रताप सिंह के घर पहुंचे और हमला कर दिया।
4 of 20
ईंट-पत्थर चलाते हुए आगजनी की कोशिश की। उधर, पीड़ित परिवार को मुआवजा और ठेकेदार व ट्रक के चालक-परिचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इलाके में लगभग आठ घंटे तक हंगामा और अफरा-तफरी के हालात रहे। तनाव के मद्देनजर इलाके में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
5 of 20
राजगीर की पत्नी व दो बेटियों तथा ड्राइवर की बेटी-बेटे ने तोड़ा दम
हादसे में राजगीर मो. इस्लाम की 38 वर्षीय पत्नी रजिया बानो, 13 साल की बेटी हिना और नौ साल की इकरा की मौत हो गई।
उसके चार बच्चे 18 वर्षीय साबिया, 15 साल की नाजिया, सात वर्षीय उमरा और छह साल के बेटे जैद सुरक्षित हैं। नाजिया को जरूर कुछ चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
6 of 20
पड़ोस में रहने वाले ड्राइवर मेराज़ की 13 साल की बेटी मंतशा और छह साल के बेटे सलीम ने भी दम तोड़ दिया। मेराज की पत्नी 36 साल की रेशमा व 16 वर्षीय बेटी आसमा को मामूली चोटें आई हैं। आसमां का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 20
हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
8 of 20
मृतकों के परिवार को दो लाख, घायलों को 50 हजार की मदद राज्य सरकार मृतकों के परिवारीजन को दो लाख रुपये की तो गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की मदद मुहैया कराएगी। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
9 of 20
हादसे के बाद अपनों के न मिलने पर एक महिला।
10 of 20
आक्रोशित भीड़ को संभालने के लिए पुलिस के खासा मेहनत करनी पड़ी।
11 of 20
भीड़ को घटनास्थल से हटाते पुलिसकर्मी।
12 of 20
मामले की जानकारी पर कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी वहां पहुंची और पीड़ितों को दिलासा दी।
13 of 20
लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
14 of 20
घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी मंजिल सैनी।
15 of 20
जल्द ही पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित कर लिया।
16 of 20
घटनास्थल का एक दृश्य।
17 of 20
घटना के तुरंत बाद ही ड्राइवर व उसका साथी भाग खड़े हुए।