शराब पर पाबंदी यूपी के लिए यह बड़ा विषय है। इस पर सोच-समझकर विचार करना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे सर्वे को खारिज करते हुए अखिलेश ने कहा कि कहना है कि कोई इसकी परवाह नहीं करता।
जो सरकार जनता के लिए काम करेगी उसे ही वह चुनकर भेजेगी। समाजवादी सरकार ने जनता के लिए काम किया है इसलिए उसे जनता के समर्थन का भरोसा है।
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू अखिलेश से जब जहरीली शराब से हो रही मौतों और शराब पर पाबंदी को लेकर सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि ये सवाल पहले भी उठते रहे हैं।
मैं कहता हूं किसी को भी पीना नहीं चाहिए। लगे हाथ उन्होंने मीडिया के जरिये लोगों से अपील भी कर डाली कि कोई पिए नहीं। उन्होंने कहा कि जो दवाई की बात कर रहे हैं उनसे भी कह रहा हूं कि आप भी मत पीजिए।
सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव को लेकर सर्वे की कोई परवाह नहीं करता। जो जनता के लिए काम करेगा, जनता उसी को चुनेगी। लोग गिनती कर रहे हैं। कोई कह रहा नंबर एक तो कोई नंबर दो।
कोई कह रहा है हम आगे वे पीछे हैं। इन आंकड़ों से कोई लेना देना नहीं है। जनता उसे चुनकर भेजेगी जिसके काम जनता के बीच दिखाई देंगे। जनता जब तुलना करेगी तो साफ हो जाएगा कि समाजवादियों के काम उन तक पहुंचे।
अखिलेश ने कहा कि काम में आगे है समाजवादी सरकार
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
चाहे समाजवादी पेंशन हो या फिर 108, 102 एंबुलेंस या फिर लैपटॉप बांटकर व बिजली की सुविधा देकर हमने जनता तक अपना काम पहुंचाया है।
सवाल हुआ कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी दलितों के साथ खाना खाने जा रहे हैं? अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में यह कई बार हो चुका है। एक बार जब कुछ लोग दलित भाइयों के साथ खाना खाने गए थे मीडिया ने ही मिनिरल वॉटर व मटन चिकन की तस्वीरें छापी और दिखाई थीं।
जहां चुनाव आता है वहां संदेश देनेे के लिए यह सब होता है। कुछ लोग स्नान भी करेंगे। कुछ खाना भी खाएंगे। हमने भी मजदूर भाइयों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया।
बगल में जो महिला बैठी थी उसकी जाति नहीं पूछी। हम वर्ग व जाति का भेदभाव नहीं करते। जनता काम और उपलब्धियों के आधार पर जाना मूल्यांकन करती है।
सवालों के जवाब में अखिलेश ने कहा कि काम में समाजवादी सरकार आगे है। सभी वर्गों के लिए काम हो रहे हैं। हम तो कार्यक्रम कर रहे हैं।
भदोही, कौशांबी, बरेली-बदायूं में फोर लेन सड़क का उद्घाटन किया। लगातार फोर लेन सड़कें बन रही है। सपा जमीन पर है। हाल ही में संगठन ने साइकिल चलाई। मंत्रियों और हमारे कार्यकर्ता ने साइकिल चलाई। गांव में प्रचार भी चल रहा है।