फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश के सामने ही उनके पेड़ से रोज चोरी होते हैं दो आम

Fri, 24 Jun 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरे घर पर आम का एक पेड़ है। रोज सुबह छह बजे जब मैं मॉर्निंग वॉक पर निकलता हूं, तो देखता हूं कि एक माली दो गिरे आम अपनी जेब में रख लेता है, लेकिन सिक्योरिटी उसे रोक लेती है। 
विज्ञापन


मैं हर रोज सिक्योरिटी के पास किसी को भेजता हूं कि माली को जाने दे, पर अगले दिन फिर उस घटना का दोहराव होता है।  

सीएम अखिलेश यादव ने ये बात डायल 100 सेवा के प्रजेंटेशन के दौरान बताई। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर राज्यव्यापी डायल 100 परियोजना का प्रजेंटेशन देखने के बाद पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था सुधारने और संवेदनशील बनने को कहा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताओं की वर्दी पर लगा धब्बा लोगों को जल्दी दिख जाता है, लेकिन प्रदेश में शुरू होने जा रही डायल 100 सेवा से यह साफ हो गया है कि कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की नीयत एकदम साफ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटनाओं के पुलिस विश्लेषण में सामने आया है कि आज भी जर, जोरू और जमीन को लेकर झगड़े ज्यादा होते हैं। ऐसे में पुलिस को और भी अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है।
विज्ञापन

सफेद वर्दी पर जल्दी दिखता है दाग

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में उम्दा इमरजेंसी सेंटर चल रहे हैं। यूपी के अधिकारियों को इन सेंटरों को देखने के लिए भेजा गया। 

अब यहां भी डायल 100 परियोजना शुरू होने पर कॉल के 10 से 20 मिनट में जरूरतमंद लोगों तक पुलिस पहुंच जाएगी।  इसके लिए को-ऑर्डिनेशन सेंटर का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस की अच्छाई जल्दी सामने नहीं आती, मगर उसकी बुराई सबको आसानी से दिख जाती है। राजनेताओं के मामले में तो स्थिति उससे भी खराब है।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा, ‘हमारी और आपकी ड्रेस में एक अंतर है। हमारी वर्दी सफेद होने के कारण इस पर लगा धब्बा जल्दी दिख जाता है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें