मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को शहरी गरीबों को आसरा योजना के तहत मुफ्त मकान उपलब्ध कराने की शुरूआत की। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाभार्थियों को 10,067 मकानों के आवंटन पत्र सौंपे गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आसरा योजना
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर सीएम 31 शहरों के 2000 लभार्थियों को ई-रिक्शा का भी बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, अगली बार सरकार बनने पर हर गरीब को दो कमरे के मकान देंगे। उन्होंने कहा कि जीविका चलाने के लिए गरीबों को ई-रिक्शा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
आजम खां
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा, सीएम अखिलेश देश की संपत्ति हैं। आजम ने कहा कि अखिलेश को अपनों से भी लड़ते हुए आगे बढ़ना है।
4 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले आजम खां ने ये भी कहा कि आसरा योजना इसलिए शुरू की गई क्योंकि मकानमालिक किरायेदार की बेटियों पर गलत नजर रखते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आजम खां के निशाने पर रहे। नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि यूपी में सपा सरकार न बन जाए इसलिए बदमशा ने पूरे देश के हाथ में कटोरा पकड़ा दिया। उन्होंने कहा, बादशाह की थैली की तलाशी ली जाए तो उसमें सिंदूर और टूटी चूड़ियां मिलेंगी।