फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश युवाओं पर मेहरबान, करेंगे लाखों भर्तियां!

Wed, 21 Jan 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को खूब रोजगार मिलेंगे। 40,000 सिपाहियों की भर्ती का रिजल्ट तैयार है। इतने ही पदों पर फिर भर्तियां होंगी, उसके बाद भी होंगी। सभी विभागों में खाली पदों को भी जल्द भरने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को रोपनछपरा में शिक्षक दिवंगत भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने 28 मिनट तक सपा सरकार की उपलब्धियां  गिनाईं। कहा कि हजारों शिक्षामित्रों को समाजवादी सरकार ने ही शिक्षक बनाया। नेताजी ने किसान दुर्घटना बीमा योजना शुरू की।  सरकार ने इसे पांच लाख कर दिया।

गेहूं और गन्ना किसानों को हमने बेहतर मूल्य दिया। धान खरीद में अभी हम बेहतर नहीं कर पाए लेकिन आगे करेंगे। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, मॉडल कॉलेज खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

‘गांव में कटिया कनेक्शन से जलाते हैं बिजली’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कहती है 24 घंटे बिजली देंगे पर उसे नहीं पता कि गांव में आज भी कटिया कनेक्शन से बिजली जलती है। हम विद्युत उपकेंद्र खोलकर इसमें सुधार कर रहे हैं। 2016 से गांवों में 16 और शहरों में 22 से 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

सीएम अखिलेश ने यहां कहा कि सलेमपुर को जिला बनाने पर विचार के लिए लखनऊ में विशेष बैठक कर फैसला लिया जाएगा। भागलपुर पुल जल्द ठीक हो जाएगा। गाजीपुर, कानपुर की तर्ज पर रोपनछपरा से गोरखपुर तक मुफ्त में समाजवादी लोहिया बस सेवा शुरू होगी। लैपटॉप का वितरण जारी रहेगा।

किसानों को बेहतर दाम के लिए हाइवे पर मंडियां खोली जाएंगी। कामधेनु योजना में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें