फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में मोदी का स्वागत करेंगे अखिलेश

Fri, 07 Nov 2014 11:27 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी कर सियासी शिष्टाचार की नई पहल करेंगे।
विज्ञापन


केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा और सपा के बीच कई बार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर पुरानी कड़वाहट भुलाकर मुख्यमंत्री उनका स्वागत करने जा रहे हैं।

राज्यपाल राम नाईक भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। मोदी सुबह दस बजे वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार प्रदेश और अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के प्रदेश आगमन पर राज्य सरकार की ओर से उनकी आधिकारिक अगवानी का प्रोटोकॉल है। पूर्व में कुछ मौके ऐसे रहे जब तत्कालीन प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के आगमन पर राज्य सरकार की ओर से किसी वरिष्ठ मंत्री को उनकी अगवानी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मोदी का स्वागत करने के बाद...

अखिलेश यादव इस परंपरा को तोड़ते हुए अगवानी के लिए खुद वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री राजधानी से सुबह आठ बजे चलकर नौ बजे वाराणसी पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के बाद सीएम वाराणसी से आगरा के लिए रवना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें