एनडी तिवारी का हालचाल लेते सीएम आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
सीएम आदित्यनाथ योगी पूर्व सीएम एनडी तिवारी का हालचाल जानने के लिए लोहिया अस्पताल में पहुंचे, जहां एनडी तिवारी का इलाज चल रहा है।
एनडी तिवारी को तेज बुखार और सीने में संक्रमण के बाद मंगलवार को गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
आदित्यनाथ ने एनडी तिवारी के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। अस्पताल में एनडी की पत्नी उज्ज्वला व रोहित शेखर भी मौजूद रहे।
डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।