फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्लच ने काम करना किया बंद, चलती एसयूवी में लगी आग

विज्ञापन
एसयूवी में लगी आग और उसे बुझाते दमकलकर्मी
विज्ञापन
निगोहां। लालपुर गांव के पास सोमवार दोपहर चलती एसयूवी में क्लच खराब होने से आग लग गई। एसयूवी सवार भाई बहन ने कूद कर जान बचाई। निगोहां पुलिस ने दमकल कर्मियों के साथ करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रवींद्र ने बताया कि रायबरेली में बछरावां के नींवा गांव निवासी सत्यदेव सिंह बहन गीता के साथ सोमवार को एसयूवी से लखनऊ आ रहे थे। एसयूवी सत्यदेव चला रहे थे। दोनों दोपहर करीब 1:30 बजे निगोहां के लालपुर गांव पहुंचे ही थे कि क्लच ने काम करना बंद कर दिया और बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। उन्होंने एसयूवी किनारे लगाई लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) पीजीआई माम चंद बडगूजर और निगोहां पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एफएसओ पीजीआई ने बताया कि आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद पता चल सकेगा।

एसयूवी में लगी आग और उसे बुझाते दमकलकर्मी

एसयूवी में लगी आग और उसे बुझाते दमकलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें