फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तेज हवाओं के साथ फिर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना; जानें अपने जिले का हाल

Mon, 14 Apr 2025 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: यूपी में तेज हवाओं के साथ मेघ फिर बरसेंगे। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही कई जिलों में गरज चमक संग वज्रपात होने की संभावना है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...
विज्ञापन
गरज-चमक के साथ बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सोमवार को पूर्वी-तराई हिस्सों में तेज हवा के झोंकों एवं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। वहीं 18 से 20 अप्रैल के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में दोबारा बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से अगले दो दिनों के लिए तेज हवा और बूंदाबांदी का दौर थमेगा। 18 अप्रैल तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तेज धूप खिलने से दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: शोएब ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, धार्मिक स्थल में कराया धर्मांतरण... फिर करने लगा प्रताड़ित; केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमने के संकेत हैं। इसके बाद अगले दो दिनों तक पारे में बढ़ोतरी आएगी। 

इन जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें