फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मनाई आंबेडकर जयंती, चित्र पर पुष्पार्पित कर किया नमन

Mon, 14 Apr 2025 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट में डेट लगती है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। इस कारण हम सभी अभ्यर्थी बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन
69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मनाई आंबेडकर जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में सोमवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती में नौकरी की मांग कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित करके उन्हें नमन किया। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना लगातार ईको गार्डन में जारी है। अभ्यर्थियों ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। हमारी मांग है कि सरकार उनके पक्ष में सुनवाई कराते हुए मामले का जल्द निस्तारण कराये।

यह भी पढ़ेंः- आंबेडकर जयंती पर अखिलेश बोले: 'देश संविधान से चलना चाहिए, साजिशों के तहत खंडित की जाती रही हैं प्रतिमाएं'
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम सभी अभ्यर्थी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रेरणा से लोकतांत्रिक तरीके से अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही हमें न्याय मिलेगा। हमारी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेजकर हमारे पक्ष में मामले की सुनवाई करवाकर जल्द मामले का निस्तारण कराये। क्योंकि, हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हाईकोर्ट से इस प्रकरण को जीत चुके हैं। धरने में भोलानाथ अंबेडकर, मनोज यादव, आनंद, अजय कुमार, अमित यादव, सतीश गुप्ता, वरुण आदि  मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें