फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में बादलों ने की परेड, पड़ीं हल्की फुहारें

विज्ञापन
बूंदाबांदी से बचने के लिए सिर पर गमछा डालकर निकले छात्र
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ी और तेज हवाएं भी चलीं। माैसम विभाग ने बताया कि सोमवार को अचानक एक कमजोर विक्षोभ सक्रिय हुआ जिसका असर पश्चिमी जिलों के साथ ही राजधानी में भी देखने को मिला। इससे दोपहर बाद हल्की फुहारें पड़ीं और माैसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को तपिश बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है। 26 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से लखनऊ में बादलों की आवाजाही दिख सकती है।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 31.2 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें