फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में आज मेहरबान हो सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में रविवार को दिनभर पुरवाई चलने और बीती रात की हल्की बूंदाबांदी के असर से मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान स्थिर रहा और उमस में कमी महसूस की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से लखनऊ में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश के आसार हैं। तीन और चार अगस्त को बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने के कारण सोमवार और मंगलवार को लखनऊ में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें