फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में शुक्रवार से मेहरबान हो सकते हैं बादल

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए वीआईपी रोड पर गमछा बांध कर जाता साइकिल सवार। - फोटो : संवार
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में कई दिनों से बादल रूठे हुए हैं। बुधवार को कुछ बादल नजर आए, लेकिन तेज धूप से राहत नहीं दे सके। पूरे दिन गर्मी और उमस का जोर बना रहा। माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल मेहरबान हो सकते हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को लखनऊ में बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं। इससे तापमान में भी कमी आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़त के साथ 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें