फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तेज धूप ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को बादलों की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय हो रहे नए विक्षोभ के असर से लखनऊ में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। साथ ही तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तेज धूप की वजह से पारे में 2.6 डिग्री का उछाल आया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

बृहस्पतिवार को तेज धूप ने लोगों को किया परेशान

बृहस्पतिवार को तेज धूप ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें