फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशालाओं में गाय पहनेंगी जूट के कोट, ठंड से बचने के लिए खाएंगी गुड़

Sun, 06 Dec 2020 04:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

योगी सरकार ने सर्दी के मौसम में प्रदेश की गायों को ठंड से बचाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। गोशाला में रहने वाली गायों को जाड़े से बचाने के लिए खाने में गुड़ दिया जाएगा और जूट और बोरी के बने कोट पहनाए जाएंगे। पशु पालन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके अलावा गौशालाओं में जमीन पर पुआल बिछाई जाएगी ताकि कड़ाके की ठंड में गायों को जाड़े से बचाया जा सके।

विज्ञापन


पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक विद्या भूषण सिंह के मुताबिक प्रदेश में 5173 गौशालाएं हैं। यहां पर करीब 5 लाख 26 हजार से अधिक गायें रहती हैं। उन्होंने बताया कि जाड़े की शुरुआत के साथ ही गौशालाओं में पुआल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया था। लगभग सभी गौशालाओं में गायों के बैठने के लिए पुआल बिछाने का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा गायों के लिए जूट के बोरे से बने कोट की व्यवस्था की जा रही है। इससे गायों को ठंड नहीं लगेगी। साथ ही गौशालाओं को मोटी पॉलीथीन के पर्दे या तिरपाल से ढका जा रहा है ताकि ठंडी हवाएं न घुसे।

मोटे पर्दे और कवर बनाने के लिए जूट के थैलों व बोरों को एक साथ सिलकर तैयार किया जाता है। गाय के कोट बनाने के लिए उसी जूट के थैले का इस्तेमाल किया जाएगा जिसे सर्दियों में गर्म रहने के लिए गायों को पहनाया जाएगा। जूट बैग जिला आपूर्ति विभाग की तरफ से प्रदान किए जाएंगे। कुछ जिलों में ग्राम पंचायतें मनरेगा बजट के तहत गाय के लिए कोट बनाएंगी और पशुशालाओं को पॉलीथिन और अन्य सामग्री के साथ कवर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव के साथ खिलाया जाएगा गुड़

पशु पालन विभाग के अनुसार गायों को ठंड से बचाने के लिए गौशालाओं में अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा गायों को सामान्य खाने के साथ गुड़ भी दिया जाएगा। इसकी व्यवस्था भी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें