लखनऊ। लोहिया संस्थान में अब क्लीनिकल ट्रायल यूनिट खुलेगी। इसके लिए यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल ने 60.19 लाख रुपये का अनुदान मंजूर किया है। यह अनुदान प्रदेश में क्लीनिकल रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।
प्रदेश के 13 संस्थानों को यह सुविधा मिली है, जिसमें लोहिया भी शामिल है। इस संबंध में काउंसिल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृतिका शर्मा ने 14 अक्तूबर को निदेशक प्रो. सीएम सिंह को पत्र भेजा है। सीटीयू बनने से संस्थान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले ट्रायल हो सकेंगे। इससे डॉक्टरों और शोधकर्ताओं की शोध क्षमता बढ़ेगी। नई दवाओं व इलाज का फायदा मरीजों को जल्दी मिल सकेगा। यह यूनिट अन्य संस्थानों के लिए भी रिसर्च सेंटर के रूप में काम करेगी।