फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार दिनों से देरी की शिकार हो रही तेजस

विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस।
विज्ञापन
लखनऊ। तेजस एक्सप्रेस चार दिनों से देरी की शिकार हो रही है। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में 10 अक्तूबर को हुए प्रदर्शन के चलते तेजस एक्सप्रेस रद्द कर दी गई थी। 12 अक्तूबर को ट्रेन देरी की शिकार हुई। लखनऊ जंक्शन से यह आठ मिनट की देरी से रवाना हुई, लेकिन नई दिल्ली पहुंचते-पहुंचते 22 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन

14 अक्तूबर को भी आधे घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। इससे ट्रेन नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे की जगह सवा दो घंटे की देरी से रवाना हुई और लखनऊ 3:27 घंटे लेट पहुंची। अगले दिन लखनऊ से रवाना होने के बाद दिल्ली पहुंचते-पहुंचते यह 2:44 घंटे लेट हो गई। फिर नई दिल्ली से भी देरी से संचालित हुई, जिससे लखनऊ देरी से पहुंची। 16 अक्तूबर को ट्रेन सुबह 6:10 बजे की जगह डेढ़ घंटे लेट चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें