फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों रुपये घूस लेते रंगेहाथ धरा गया बेसिक शिक्षा विभाग का बाबू

Tue, 28 Aug 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
सीतापुर में बेसिक शिक्षा विभाग का एक बाबू 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय के सामने से ही सोमवार की दोपहर में उसे गिरफ्तार किया। यह रकम नियुक्ति पत्र दिलवाने के नाम पर मांगी गई थी। एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 बीएसए कार्यालय में वकार खान लिपिक पद पर तैनात है। बरेली जिले के विवेक बिहार निवासी पीड़ित लता कुमारी का कहना है कि 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत चयन उसका हुआ था।

उनका आरोप है कि नियुक्ति पत्र देने के लिए वकार खान लगातार पैसे की डिमांड कर रहे थे। पहली बार वकार ने 35 हजार रुपये नकद लिए। उसके बाद कहा कि इतने में नियुक्ति पत्र नहीं मिलता है, यह पैसा बीएसए से लेकर सचिव तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह और पैसे की कर रहे थे डिमांड

डेमो
उसके बाद उनके एकाउंट में 40 हजार रुपये दिए। फिर भी वह और पैसे की डिमांड कर रहे थे। सोमवार को 20 हजार रुपये देने के लिए बुलाया था।  इसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी।

सोमवार को टीम जब विभाग में पहुंची तो वकार खान बीएसए कार्यालय के बाहर निकलकर पैसे गिन ही रहे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद टीम ने उनको रंगेहाथ पकड़ लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें